Ladli Behna yojana 2026 : लाड़ली बहना योजना पर बहुत बड़ा अपडेट, कई महिलाओं के कटे नाम, जाने आपने भी तो नहीं कर दी ये गलती

Ladli Behna yojana 2026 : मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है, खबर है लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त से जुड़ी है, लाड़ली बहना योजना की हर महीने की राशि 10 से 15 तारीख के बीच में लाड़ली बहनों के खाते में जमा होती है, लेकिन अगर कई महिलाओं की छोटी से गलती के कारण वो इस लाभ से वंचित रह जाती है।

लाड़ली बहना योजना में 32 किस्तों की राशि तो महिलाओं के खाते में जमा हो चुकी है, अब महिलाओं को अगली किस्त का इंतजार है, यह राशि 10 से 15 तारीख को महिलाओं के खाते में जमा हो जाएगी अगर आप भी इन गलतियों को नहीं करती है तो आपके खाते में राशि जमा हो जायेगी।

क्यों रुक सकता है अगली किस्त का पैसा ?

लाड़ली बहना योजना में मध्यप्रदेश सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख को लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि सीधे बैंक खाते में जमा करती है, लेकिन हर महीने कई महिलाओं के खाते में योजना की राशि जमा नहीं होती है जिससे महिलाएं चिंतित हो जाती है वो एक बड़ी गलती जो कई महिलाएं करती है वो नया बैंक खाता खुलवाती है और पुराना खाता बंद करवाती है तो नए खाते में डीबीटी नहीं होने के कारण किस्त का पैसा अटक सकता है।

इन 3 बातों का का रखें खासकर ध्यान 

अगर आप चाहते है कि आपके खाते में भी अगली किस्त का पैसा आये तो तुरंत ये चीजे चेक करे।

  • बैंक में डीबीटी स्टेटस – अगर आपने हाल ही में अपना नया बैंक खाता खुलवाया है या खाता अपडेट करवाया है तो आप ध्यान रखें कि अगर आपको थोड़ा सा भी संदेह है तो तुरंत बैंक में जाकर अपना डीबीटी स्टेटस चेक कर ले।
  • समग्र ई – केवाईसी – लाड़ली बहना योजना की राशि प्राप्त करने के लिए आपका समग्र का डाटा आधार से मिलना जरूरी है इसलिए अगर किसी कारण से आपका समग्र आईडी आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत आपकी समग्र ई – केवाईसी कर ले।
  • एक्टिव मोबाइल नंबर – आपका वो मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए जो आपने रेजिस्ट्रेशन के समय दिया था ।

कैसे चेक करे लाड़ली बहना योजना की राशि 

Ladli Behna yojana 2026 की राशि महिलाएं अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे आसानी से चेक कर सकती है।

  • योजना की राशि चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladlibehna.mp.gov.in पर विजिट करना होगा ।
  • अब आप इस वेबसाइट पर अपना समग्र नंबर डालकर अपने पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन कर सकते है।
  • अब आप इस वेबसाइट पर लॉग इन कर अपनी आवेदन की स्थिति और डीबीटी स्टेटस चेक कर सकते है।
  • अगर आपको वेबसाइट डीबीटी स्टेटस इनएक्टिव दिखे तो तुरंत बैंक जाकर उसे सही करवा ले।

ये भी है आपके काम का जरूर पढ़े 

ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण | E-Token MP Krishi Registration Process

जल्दी मिलेंगे लाड़ली बहनों को महीने के 3000 रुपये ?

जैसा कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार ये ऐलान कर चुके है कि लाड़ली बहना योजना की राशि को हर महीने 3000 रुपये तक किया जाएगा अभी वर्तमान में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिल रहे है लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस बात को अपने भाषण में कह चुके है कि लाड़ली बहना योजना की राशि को हर महीने 3000 रुपये किया जाएगा हालांकि कब तक किया जाएगा इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कुछ जरूरी बातें जो आपको ध्यान रखना है 

क्या आपका बैंक अकाउंट आपके समग्र आईडी से लिंक है अगर आपका जवाब ना है तो ‘‘Account not Found” के कारण आपकी अगली किस्त का पैसा अटक सकता है इसलिए ध्यान रखे कि बैंक खाता समग्र से लिंक हो और उसमें डीबीटी यानी डायरेक्टर बेनेफिट्स ट्रांसफर अनेबल हो तभी किस्त का पैसा आपके खाते में आसानी से जमा हो सके और आगे भी आपको इस योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।

निष्कर्ष

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश को सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है जिसने पूरी तरह से प्रदेश को महिलाओं की जिंदगी को बदल दिया है, इस योजना के कारण महिलाओं को अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। अगर आपको इस योजना का लाभ मिलने में कठिनाई आ रही है या अचानक आपकी इस योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है तो आप नीचे में कमेंट में अपनी परेशानी लिखें हम आपकी मदद करेंगे, धन्यवाद ।

लाड़ली बहना योजना: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी?

उत्तर: सामान्यतः मध्य प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तारीख को योजना की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है। लेकिन कभी 1-2 दिन कम ज्यादा हो सकते है।

प्रश्न 2: अगर मेरे खाते में पैसा नहीं आया तो मुझे सबसे पहले क्या करना चाहिए?

उत्तर: सबसे पहले आपको अपना ‘डीबीटी (DBT)’ स्टेटस और बैंक खाते का ‘आधार सीडिंग’ चेक करना चाहिए। यदि ये दोनों सक्रिय (Active) हैं, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें या अपनी नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें।

प्रश्न 3: क्या बैंक खाता आधार से लिंक होने पर भी किस्त रुक सकती है?

उत्तर: हाँ, केवल आधार लिंक होना काफी नहीं है। आपके बैंक खाते का NPCI (National Payments Corporation of India) सर्वर पर मैप होना और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: मैंने नया बैंक खाता खुलवाया है, क्या मुझे इसकी जानकारी पोर्टल पर देनी होगी?

उत्तर: यदि आपका नया खाता आधार से लिंक है और डीबीटी सक्रिय है, तो सरकार स्वचालित रूप से नए खाते में पैसा भेज सकती है। फिर भी, सुरक्षा के लिए आप समग्र पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट जरूर करवा लें।

प्रश्न 5: क्या लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1500 से बढ़कर ₹3000 होने वाली है?

उत्तर: मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि योजना की राशि को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर ₹3000 तक ले जाया जाएगा। वर्तमान में यह राशि ₹1500 है। भविष्य में होने वाली किसी भी वृद्धि की जानकारी आधिकारिक सरकारी आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Comment