Free LPG Connection: PM Ujjwala Yojana ka form kaise bhare aur FREE gas connection ka full process step by step jane hindi me. पीएम उज्ज्वला योजना, गरीबों और वंचित परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 2016 में शुरू की गई।
पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 क्या हैं?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को बलिया (उत्तरप्रदेश) से देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा की गई। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों- विशेषकर गरीब और आर्थिक तौर पर पिछड़ी महिलाओं—को स्वच्छ ईंधन (एलपीजी गैस) उपलब्ध कराना है, ताकि धुएँ से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिले और जीवन स्तर में सुधार हो।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रमुख उद्देश्य
- गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना
- महिलाओं को धुएँ से मुक्त रसोई उपलब्ध कराना
- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जोखिम कम करना
- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना
- महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूती देना
E Ration Card Download 2026: Best Way to Download eRation Card using Mobile in hindi
Free LPG Connection (फ्री एलपीजी कनेक्शन)
इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर पर लाभार्थी को हर महीने 354 रूपये की सब्सिडी मिलती हैं। सब्सिडी का ये पेमेंट लाभार्थी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में मिलते हैं।

- सबसे पहले pmuy.gov.in पर जाये।
- Click Here to apply for New PMUY Connection पर जाये।
- अब वितरक का नाम चुने।
- संबंधित वितरक की वेबसाइट पर नाम , पता , मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब मांगे गए दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- आपका गैस वितरक आपको सम्पर्क करेंगे।
- कुछ सत्यापन के बाद आपको फ्री एलपीजी कनेक्शन (Free LPG Connection) मिल जाता हैं।
योजना का लाभार्थी कौन हैं?
यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों की महिलाओं के लिए है:
- जिनका नाम SECC-2011 सूची में दर्ज है
- जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आते हैं
- जिनके पास पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है
- एलपीजी कनेक्शन महिला के नाम पर दिया जाता है,
- जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।
योजना के अंतर्गत क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन
- गैस सिलेंडर और रेगुलेटर
- पहली बार रिफिल पर आर्थिक सहायता (सरकारी मानदंडों के अनुसार)
- कई राज्यों में चूल्हा खरीदने के लिए अतिरिक्त सहायता।
- डीबीटी के माध्यम से हर महीने 354 रूपये की सब्सिडी।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जो 1 मई 2016 को बलिया, उत्तर प्रदेश से शुरू हुई, आज भारत की सबसे प्रभावशाली जनकल्याण योजनाओं में से एक है। इसने गरीब परिवारों की महिलाओं को न केवल स्वच्छ ईंधन दिया, बल्कि उन्हें सम्मान, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण भी प्रदान किया। यह योजना “सबका साथ, सबका विकास” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुयी।
