Delhi Police Constable Result 2026, अगर आपने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025-26 के परीक्षार्थी है, तो आपके इंतजार की घड़ियाँ जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। क्यूंकि 6 जनवरी 2026 को परीक्षा समाप्त होने और 13 जनवरी को आंसर-की (Answer Key) जारी होने के बाद, अब लाखों उम्मीदवारों को बस अब इसी बात का इंतजार हैं कि आखिर, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा?
यहाँ इस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट, संभावित कट-ऑफ (Expected Cut-Off) और फिजिकल टेस्ट (PE&MT) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम आपके साथ साझा करने जा रहे है।
दिल्ली पुलिस रिजल्ट 2026 (Delhi Police Constable Result 2026)
दिल्ली पुलिस रिजल्ट 2026: संभावित तारीख (Expected Date) के हिसाब से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के पिछले रिकॉर्ड्स को देखें तो, 7,565 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च 2026 के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
आमतौर पर SSC परीक्षा खत्म होने के 45 से 60 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर देता है। सूत्रों के मुताबिक, मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।
दिल्ली पुलिस रिजल्ट और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
Delhi Police Constable Result रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स का उपयोग करके अपना नाम दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में चेक कर पाएंगे, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स देखें –
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और सबसे पहले ssc.gov.in पर लॉग इन करें।
- Result टैब पर क्लिक करके होमपेज पर दिए गए ‘Result’ के सेक्शन में जाएं।
- Others कैटेगरी चुनें फिर “Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025” वाले लिंक को ढूंढे।
- PDF डाउनलोड करने के लिए रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- प्रिंट आउट के लिए अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंट जरूर सेव कर लें।
Delhi Police Constable Result Expected Cut-off (संभावित कट-ऑफ)
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के आवेदकों की संख्या को देखते हुए कम्पटीशन कठिन रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, General (UR) सामान्य कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 68-75 के बीच रह सकती है, जबकि OBC के लिए यह 65-72 के आसपास हो सकती है। नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद अंकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिजिकल टेस्ट (PET/PMT) के लिए आपको ज्यादा समय नहीं मिलेगा। इसलिए, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार किए बिना अपनी दौड़ (Running) और लॉन्ग जंप जैसी शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षा पास करनी होगी –
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), जिसमें 1600 मीटर की दौड़ शामिल है।
- शारीरिक मानक परीक्षण (PMT), ऊँचाई और सीने की माप।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच।
- मेडिकल टेस्ट, फाइनल सिलेक्शन से पहले स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
Previous Year Cut-off पिछले साल (2023) की फाइनल कट-ऑफ
रिजल्ट आने से पहले यह समझना जरूरी है कि पिछली बार सिलेक्शन कितने पर हुआ था (पुरुष उम्मीदवारों के लिए):
General (UR): 75.03
OBC: 73.67
EWS: 70.24
SC: 65.03
ST: 66.03
