ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण | E-Token MP Krishi Registration Process

ई-टोकन प्रणाली के तहत अब किसानों को खाद एवं रासायनिक उर्वरकों का वितरण अब आसान हो जाएगा। (MP Krishi Registration) सरकार ने अब उर्वरक वितरण के लिए डिजिटल प्रणाली को लागू किया है जिसमें उर्वरक के लिए किसानों को ई टोकन लेना होगा। जानें ई-टोकन क्या है, इसके फायदे, फार्मर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

ई-टोकन प्रणाली क्या है? (What is E-Token System)

किसानों को समय पर, पारदर्शी तरीके से और सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है। यह पूर्ण रूप से डिजिटल व्यवस्था हैं जिसके तहत किसान ऑनलाइन ई-टोकन जनरेट कर निर्धारित वेंडर उर्वरक विक्रेता से खाद एवं रासायनिक उर्वरकों को प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरक वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करना एवं वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, कालाबाजारी रोकना और किसानों को लंबी – लंबी कतारों में समय व्यर्थ होने से राहत दिलाना है। ई-टोकन प्रणाली एक ऑनलाइन डिजिटल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से किसान पहले से ई टोकन जनरेट कर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ –

ई टोकन प्रणांली शुरू होने के बाद किसानों को मिलने वाले लाभ निम्न हैं –

  • शासकीय एग्रो भंडारों पर उर्वरकों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
  • उर्वरक वितरण में पारदर्शिता आएगी।
  • उर्वरक वितरण और भण्डारण में होने वाली कालाबाजारी पर लगाम लगेगी।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया होने से किसानों की भागदौड़ कम होगी और समय की बचत होगी।
  • उर्वरक के लिए लम्बी कतारों से निजात मिलेगी।

ई टोकन बनाने के लिए आपके पास किसान रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य हैं। जिन किसानों ने फार्मर आईडी बना रखी होगी केवल वही किसान ई टोकन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

फार्मर आईडी कौन बना सकता हैं ?

  • किसान स्वयं ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन पोर्टल से फार्मर आईडी बना सकता हैं।
  • पटवारी द्वारा
  • स्थानीय युवा सर्वेयर द्वारा भी फार्मर आईडी बनाई जाती हैं।

फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

फार्मर आईडी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

स्टेप 01 .  MPFR पोर्टल (mpfr.agristack.gov.in) पर फार्मर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर व OTP डालके रजिस्ट्रेशन करें।

फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात मोबाइल नंबर और प्राप्त OTP से लॉगिन करें।

स्टेप 02 . अब आपका आधार नंबर डालकर रजिस्टर्ड नंबर पर प्राप्त OTP से आधार वेरिफिकेशन पूरा करें (आधार और खसरा का  नाम मैच स्कोर 80% अनिवार्य होना चाहिए) और इसके बाद मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।

स्टेप 03 . आपके नाम पर रजिस्टर्ड भूमि का खसरा नंबर डालकर Fetch Land Details पर क्लिक करें और सभी खसरा नंबर जोड़ दे। (आधार से भूमि स्वामित्व नाम मैच स्कोर 20% अनिवार्य)

स्टेप 04 . सभी भूमि विवरण को सत्यापित (Verify) करें और इसके बाद भू स्वामी की सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें, और Consent बॉक्स पर क्लिक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।, आधार OTP दर्ज कर Final Submit पर क्लिक करें।

E Ration Card Download 2026: Best Way to Download eRation Card using Mobile in hindi

ई-टोकन कैसे बनाये ?

वेबसाइट https://etoken.mpkrishi.org पर लॉगिन करें, आधार और मोबाइल OTP से सत्यापन करें, ई-अधिकृत एग्री स्टॉक देखें, सहकारी / नगर / निजी विक्रय केंद्र का चयन करें, फसल और उर्वरक की मात्रा चुनें ई-टोकन जनरेट करें।

ई-टोकन जनरेट होने के बाद किसान संबंधित उर्वरक विक्रेता के पास जाकर ई-टोकन दिखाकर उर्वरक खरीद सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. ई-टोकन प्रणाली किस राज्य में लागू है?

फिलहाल यह प्रणाली मध्य प्रदेश में लागू की गई है।

Q2. क्या बिना फार्मर आईडी के ई-टोकन मिलेगा?

नहीं, ई-टोकन के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है।

Q3. क्या मोबाइल से ई-टोकन जनरेट कर सकते हैं?

हाँ, किसान मोबाइल से भी ई-टोकन जनरेट कर सकते हैं।

Q4. ई-टोकन से कौन-कौन से उर्वरक मिलेंगे?

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे।

निष्कर्ष (Conclusion)

ई-टोकन प्रणाली किसानों के लिए एक डिजिटल क्रांति है, जिससे उर्वरक वितरण सरल, तेज और पारदर्शी हो गया है। सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं।