PM Kisan Yojana 22nd Installment Date 2026: रंगो के इस त्यौहार होली पर किसानों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट और सरकारी हलचल के बीच जल्दी किसानों की 2000 रूपये की पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त मिलने की उम्मीद है।
होली का त्योहार खुशियां और उल्लास लेकर आता है, और इस बार किसानों के लिए यह उल्लास दोगुना हो सकता है। 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के लिए संकेत मिल रहे हैं कि मार्च के महीने में ही उनके बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि भेज दी जाएगी। यदि ऐसा होता है, तो किसानों के लिए यह ‘होली बोनस’ की तरह होगा।
पीएम मोदी का असम दौरा और 22वीं किस्त का कनेक्शन
ताजा जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के कोकराझार (Kokrajhar) के दौरे पर रहने वाले हैं। अक्सर देखा गया है कि प्रधानमंत्री किसी बड़े सार्वजनिक मंच या रैली के माध्यम से ही ‘पीएम किसान’ की किस्तें जारी करते हैं। सूत्रों की मानें तो असम की इस धरती से ही देश भर के किसानों के लिए 22वीं किस्त का बटन दबाया जा सकता है।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख (Official Date) की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन असम दौरे को लेकर तैयारी तेज है।
इन किसानों की होली हो सकती है बेरंग!
अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में बिना किसी रुकावट के पैसा आए, तो इन दो बातों का तुरंत ध्यान रखें:
e-KYC अनिवार्य: यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। इसे आप नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर या पीएम किसान पोर्टल से कर सकते हैं।
भू-सत्यापन (Land Seeding): आपका लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए, वरना लिस्ट से आपका नाम कट सकता है।
इसे भी पढ़ें :-
ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण | E-Token MP Krishi Registration Process
PM Kisan 22nd Installment: एक नजर में मुख्य जानकारी
विवरण (Details) | महत्वपूर्ण जानकारी (Key Info) |
|---|---|
योजना का नाम | 🟢 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
किस्त का नंबर | 📅 22वीं किस्त (22nd Installment) |
मिलने वाली राशि | 💰 ₹2,000 (प्रति लाभार्थी) |
सम्भावित तिथि (Date) | 🎡 13 मार्च 2026 (असम दौरे के दौरान) |
मुख्य अवसर | 🎨 होली का विशेष उपहार (Holi Special) |
कुल सालाना लाभ | 📈 ₹6,000 (तीन किस्तों में) |
अनिवार्य शर्त 1 | ✅ e-KYC अपडेट होना जरूरी |
अनिवार्य शर्त 2 | ✅ भू-सत्यापन (Land Seeding) ‘Yes’ होना चाहिए |
आधिकारिक वेबसाइट | 🌐 pmkisan.gov.in |
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- ’Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें। यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपकी अगली किस्त का स्टेटस क्या है।
निष्कर्ष:
होली के इस पावन पर्व पर सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। असम दौरे और त्योहार के माहौल को देखते हुए उम्मीद है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक किसानों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।
अगर आप इस योजना से जुड़ी जानकारी और किस्त कैसे चेक करना है यह जानना चाहते है तो नीचे लिंक से हमारा व्हाट्सऐप ग्रुप ज्वाइन कर ले।
