E token mp 2026 : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बिना लाइन में लगे घर बैठे करें खाद बुकिंग – जानें पूरी प्रक्रिया

Latest Update – 18 फरवरी 2026

E token mp 2026 : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। कृषि विभाग ने अब खाद वितरण को लेकर अपने नियमों में कुछ बदलाव किये है जिसका असर सीधे किसानों पर होगा। इस ई टोकन प्रणाली की नई व्यवस्था में किसान अपने मोबाइल से ही घर बैठे ही डीएपी और यूरिया खाद बुक कर सकते है।

मध्य प्रदेश सरकार ने ई-टोकन प्रणाली के तहत खाद वितरण की योजना बनाई है। इसके तहत अब किसानों को खाद खरीदने के लिए दुकान पर लंबी कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। किसान आसानी से अपने मोबाइल से खाद बुक कर सकता है और तय समय पर जाकर खाद विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकता है। पूरी योजना और प्रक्रिया को किसान कैसे कर सकता है आप नीचे पूरे विस्तार से पढ़ सकते है।

E token mp 2026 प्रणाली क्या है ?

यह खाद खरीदने की एक डिजिटल प्रणाली है जिसके माध्यम से किसान आसानी से अपने मोबाइल के माध्यम से ही घर बैठे डीएपी और यूरिया जैसे खाद को ऑनलाइन बुक कर सकते है और बिना लंबी कतार में लगे आसानी से खाद को खरीद सकते है।

इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि किसान को एक फिक्स ‘‘टाइम स्लॉट” मिल जाता है, किसान उस फिक्स टाइम स्लॉट में जाकर आसानी से बिना किसी भीड़ भाड़ के खाद खरीद सकता है।

ई-टोकन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बड़े फायदे 

  • समय की बचत – इस प्रणाली के तहत खाद खरीदने पर किसानों की समय की बचत होगी और किसान तय समय पर जाकर खाद खरीद पाएगा और किसान का पूरा दिन बर्बाद नहीं होगा।
  • लंबी कतारों से छुटकारा – पहले खाद खरीदने के लिए किसानों को दिन भर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है तब जाकर किसानों को खाद मिल पाता था लेकिन नए नियम के तहत किसान आसानी से घर बैठे खाद बुक कर पाएंगे और अपना टोकन दिखाकर तय समय ओर खाद खरीद पाएंगे।
  • खाद वितरण में पारदर्शिता – इस नए प्रणाली में खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और सही किसानों को सही समय ओर खाद मिल सकेगा।
  • सरकारी दाम पर खाद – कई बार खाद की कमी होने पर विक्रेता द्वारा किसानों से मनमाने भाव लिये जाते थे। लेकिन इस e token mp 2026 प्रणाली के बाद किसानों को केवल सरकारी भाव पर ही खाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें :-

ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण | E-Token MP Krishi Registration Process

ई-टोकन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और खाद कैसे बुक करें 

  • सबसे पहले किसान को योजना की आधिकारिक वेबसाइट evikas.mpkrishi.mp.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज पर ई टोकन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब किसान को अपना फॉर्मर आईडी नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब किसान अपनी जरूरत अनुसार खाद (डीएपी/यूरिया) और खाद मात्रा का चुनाव करें।
  • अब किसान को अपनी नज़दीकी विक्रेता केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जानकारी सबमिट कर देना है।
  • सबमिट होने के बाद आपके मोबाइल पर एक टोकन नंबर प्राप्त होगा जिसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट दिखाकर आप खाद प्राप्त कर सकते है।

ई-टोकन रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आप घर बैठे खाद बुक करना चाहते है आपको E TOKEN REGISTRATION करना होना इसके लिए आपको नीचे दिये दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • फॉर्मर आईडी
  • भू पुस्तिका/ खसरा खतौनी
  • मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)

निष्कर्ष

सरकार की इस नई पहल से उम्मीद है कि किसानों को फायदा होगा और किसान आसानी से खाद खरीद पाएंगे और उम्मीद है कि आने वाले समय में किसानों की खाद के लिए लंबी कतारों और भीड़-भाड़ का सामना ना करना पड़े। लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि गांव का किसान ऑनलाइन खाद नहीं बुक कर पाएगा ।

इसके लिए सरकार को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा इसका प्रचार किया जाए और हो सके तो ग्राम सहायक के माध्यम से किसानों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाये।

यह भी पढ़ें :-

pm kisan पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026: ₹6000 पाने के लिए पात्रता, स्टेटस चेक और e-KYC प्रक्रिया

 

Leave a Comment