PF advance Rule 2026 : बिना नौकरी छोड़े चुटकियों में निकाले पीएफ का पैसा, जाने एडवांस निकालने का पूरा प्रोसेस

PF advance Rule 2026 : अगर आप सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम करते है तो हर महीने आपके सैलरी में से PF का पैसा काटा जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर आप अपने PF का पैसा एडवांस के रूप में निकाल सकते है और इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती है।

PF का पैसा हर महीने आपके सैलरी में से काटा जाता है और कुछ पैसा आपके कंपनी द्वारा मिलाया जाता है और यह पैसा आपके PF खाते में जमा होता है जिसे आप इमरजेंसी में एडवांस के रूप में बिना नौकरी छोड़े निकाल सकते है। इस लेख में हम आपको PF ADVANCE KAISE NIKALE इसके बारे में विस्तार से बताएंगे ।

PF advance Rule 2026 क्या है ?

PF का पैसा आपकी सैलरी में से काटा जाता है यह आपकी सैलरी का 12% होता है, जो आपके पीएफ खाते में जमा होता रहा है। लेकिन अब आप PF advance Rule 2026 के तहत आसानी से आपके पीएफ का पैसा एडवांस के तौर पर निकाल सकते है और ये पैसा आपके बैंक अकाउंट में जमा हो जाता है।

पीएफ का पैसा निकालने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से PF ADVANCE के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें :-

Free LPG Connection and get 354 rupee subsidy with free LPG connections to women

PF Advance online Apply 

आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से पीएफ एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • पीएफ एडवांस आवेदन के लिए सबसे पहले आपको PF इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन स्क्रीन मिलेगी जिस पर अपने UAN नंबर और पासवर्ड एंटर कर लॉगिन कर सकते है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा उसको इंटर कर लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने होमपेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब आपको ‘Online Service’ में जाकर Claim form 16 पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा इसमें आपको अपना बैंक अकाउंट दर्ज करके उसे वेरिफाई करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा इसमें आप अपना पता और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आपको जितनी रकम की आवश्यकता है उतनी रकम दर्ज करें ।
  • पहले आपको अपना बैंकपासबुक या कैंसिल चेक अपलोड करने की जरूरत थी लेकिन अब आपको अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप सबमिट पर क्लिक करके आवेदन कर दे।
  • अब आपके आधार से अटैच मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके आवेदन सबमिट कर दे।
  • अब आपका क्लेम दर्ज हो जाएगा और 3 से 5 वर्किंग दिन में आपके बैंक खाते में क्लेम किया गया अमाउंट जमा हो जाएगा।

Umang App से PF कैसे निकाले 

अब अब आसानी से UMANG APP के माध्यम से भी अपने पीएफ के पैसे घर बैठे निकाल सकते है। इसके लिए आप अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड कर ले इसके बाद अपने UAN नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर ले और पीएफ एडवांस फॉर्म भरकर उसे सबमिट कर दे इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से अपना पीएफ निकाल सकते है ।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने PF advance Rule 2026 के बारे में विस्तृत से जानकारी पढ़ी अगर आपने यह लेख ध्यान से पढ़ा होगा तो आप भी आसानी से घर बैठे अपना पीएफ एडवांस निकाल सकते है। अगर आपको पीएफ एडवांस निकालने में परेशानी आती है तो आप WHATAPP के माध्यम से हमारे साथ जुड़ सकते है।

अगर आपको ऑनलाइन कोई भी सहायता की आवश्यकता है तो आप हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से हमारे साथ जुड़ सकते है समस्या का हल प्राप्त कर सकते है।

1 thought on “PF advance Rule 2026 : बिना नौकरी छोड़े चुटकियों में निकाले पीएफ का पैसा, जाने एडवांस निकालने का पूरा प्रोसेस”

Leave a Comment